Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई,

नरसिंहपुर में दीपावली पर्व के मद्देनजर मिठाई दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई,

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

: पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना स्टेशनगंज पुलिस को सफलता, 01 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

Aditi News Team

Sun, Jul 9, 2023
पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना स्टेशनगंज पुलिस को सफलता, 01 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त सक्रीय अपराधियों के सख्ती से कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया जाकर समस्त थाना प्रभारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थ का विक्रय व परिवहन के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर पूर्णतः प्रतिबंधित किए जाने सख्त निर्देश दिये गये हैं। *गांजे के अवैध कारोबार में लिप्त एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में :-* दिनांक 08/07 2023 को सूचना प्राप्त हुई थी ग्राम नकटुआ पावर हाउस के पास रवि साहू पिता तेजराम साहू उम्र करीब 25 26 साल निवासी मगरधा, थाना स्टेशन गंज का जो आसमानी रंग का फुल आस्तीन का सलेटी रंग की लोअर पहना है इसका हुलिया ऊंचाई करीब 5 फुट 8 इंच शरीर सामान्य है जो अपने हाथ में नीले रंग के थैले में पॉलिथीन में भरकर अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के आशय से आने वाला है वह अवैध रूप से गांजे का व्यापार संग्रहण परिवहन करता है सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर थाना स्टेशन पुलिस बल द्वारा आरोपी रवि साहू उम्र 26 साल निवासी शक्तिनगर थाना स्टेशन जिला नरसिंहपुर को पकड़ कर आरोपी के कब्जे से 1 किलो 50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 534/3023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है। *कार्यवाही में मुख्य भूमिका :-* थाना प्रभारी स्टेशनगंज, निरीक्षक कमलेश चौरिया, उप निरीक्षक विजय द्विवेदी, आरक्षक महेन्द्र, आरक्षक शिवकुमार एवं आरक्षक योगेन्द्र की आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही करने में मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें