Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया

: बेलबाग पुलिस का जुए के फड पर छापा, 7 जुआडी गिरफ्तार, नगद 8 हजार 450 रूपये एवं 5 मोबाईल जप्त

Aditi News Team

Tue, Nov 15, 2022
थाना प्रभारी बेलबाग सुश्री प्रियंका केवट ने बताया कि आज दिनॉक 15-11-22 को शाम लगभग 6-45 बजे विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर आकांक्ष अस्पताल के पास झोपड़ी के पीछे बिजली के खम्बे के नीचे जुआ खेलते हुये राहुल ठाकुर एव अमन उर्फ काली सोनकर , दोनो निवासी आकंाक्षा अस्पताल के सामने, अनमोल सोनकर, दीपेश सोनकर, दोनों निवासी खटीक मोहल्ला, अमन सोनकर, अनमोल सोनकर, करण सोनकर, निवासी घमापुर चौक के पास को ताश पत्तेां पर हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडा गया कब्जे से नगद 8 हजार 450 रूपये एवं 5 एन्ड्राईयड मोबाईल जप्त करते हुये सभी के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय भूमिका-जुआडियों को रंगे हाथ पकडने में प्रधान आरक्षक मनोज विश्वकर्मा, प्रेम विश्वकर्मा, शिवशंकर यादव, सत्येन्द्र यादव, मनीष बघेल, दीपक मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही। आटो में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर से गैस रिफलिंग करते आरोपी गिरफ्तार, घरेलू गैस सिलेण्डर, इलेक्ट्रानिक तराजू एवं विधुत मोटर तथा गैस रिफलिंग के नगदी 480 रूपये जप्त थाना प्रभारी गोहलपुर श्री विजय तिवारी ने बताया कि आज दिंनाक 195-11-22 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि चण्डालभाटा टा्रंसपोर्ट नगर मे प्रेम आटो मोबाईल के पास कंजड मोहल्ला बेलबाग निवासी रूपेश जाट घरेलू गैस सिलेण्डर से सवारी आटो में अवैध रूप से रिफिलिंग कर रहा है। सूचना पर तत्काल दबिश दी गयी, गैस रिफिलिंग करा रहा आटो चालक पुलिस को देखकर भाग गया। कंजड मोहल्ला निवासी रूपेश जाट उम्र 29 वर्ष को अभिरक्षा में लेते हुये 1 घरेलू गैस सिलेण्डर, 1 इलेक्ट्रानिक तराजू, 1 विधुत मोटर, तथा गैस भराई के नगद 480 रूपये जप्त करते हुये रूपेश जाट के विरूद्ध धारा 285, 34 भादवि एवं 3, 7 ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है। *उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को घरेलू गैस सिलेण्डर से आटो में गैस रिफलिंग करते हुए रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक लवकुश साकेत, प्रधान आरक्षक मनीष, सादिक, आरक्षक धीरेन्द्र एवं अजय की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें