Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया

: भोपाल पुलिस ने शातिर नकबजन किये गिरफ़्तार, करीब दो लाख रुपये का माल किया जप्त।

Aditi News Team

Mon, Aug 22, 2022
भोपाल। पुलिस आयुक्त महोदय नगरीय पुलिस भोपाल श्री मकरंद देउस्कर, अति. पुलिस आयुक्त महोदय श्री सचिन अतुलकर एवं पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री विजय खत्री के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त निशातपुरा ऋचा जैन के नेतृत्व में  थाना प्रभारी निशातपुरा निरीक्षक रुपेश दुबे एवं उनकी टीम ने शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 06 अगस्त को फरियादी राजेश गोयनका ने थाना निशातपुरा में रिपोर्ट दर्ज कि थी कि 05 अगस्त  की रात्रि में गाडियों का भाडा हम्मालो को भुगतान करने हेतु आफिस की अलमारी में रखे रुपयो एवं चाँदी के सिक्कों को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गए है। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटनास्थल व आसपास के फुटेज का बारीकी से अवलोकन करने व तकनीकी अवलोकन करने पर एक व्यक्ति जिसने चेहरे पर मास्क पहना हुआ था,  दिनांक 06/08/22 को रात्रि 03.10 बजे के करीबन आफिस की खिड़की तोड़ कर ऑफिस में घुस कर अन्दर गया और ऑफिस में अलमारी से रुपये व चाँदी के सिक्के व चाँदी का कटोरा चोरी कर ले गया। ऑफिस एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरो मे आए फुटेज के आधार पर आरोपी का फोटो निकाल कर घटनास्थल व आसपास के लोगो एवं मुखबिरों को फोटो दिखाया गया। मुखबिरो की सूचना एवं तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपी राकेश कहार उर्फ बबलु इन्दौरी उर्फ शमसुद्दीन पिता प्रहलाद कहार उम्र 55 साल निवासी म.न. 72. रतन कालोनी करोद को गिरफ्तार किया।  पूछताछ में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अन्जाम देना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर उसके अन्य साथी  हल्के भाई सेन पिता शिब्बु सेन उम्र 35 साल निवासी के 24 रत्नागिरी पिपलानी करोद भोपाल को भी पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से पुलिस ने चोरी के एक  लाख 90 हज़ार रुपये नगद,  70 चाँदी के सिक्के तथा एक चाँदी का कटोरा सहित कंपनी के दस्तावेज बरामद कर लिये है।

Tags :

जरूरी खबरें