Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया

: महिला संबंधी अपराध में मुंगेली पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही।

Aditi News Team

Sat, Oct 15, 2022
◾महिला संबंधी अपराध में मुंगेली पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही। *◾ डरा धमकाकर पीड़िता के साथ 2 साल से शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी प्रकाश खांडे को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।* *◾ वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शारीरिक शोषण।* *◾ थाना मुंगेली में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 579/2022 धारा 506 376 भादवि का अपराध पंजीबद्ध।* -------00-------- मुंगेली पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों में लगातार त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना मुंगेली में दिनांक 13.10.22 को रेहुटा निवासी प्रकाश खांडे के द्वारा वर्ष 2021 से लगातार डरा धमकाकर फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दैहिक शोषण करने की रिपोर्ट पर थाना मुंगेली में अपराध क्रमांक धारा 579/22 धारा 506, 376 भादवी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया एवं आरोपी का पता तलाश शुरू किया गया प्रकरण में विवेचना के दौरान एवं मुखबीरों की सूचना से आरोपी प्रकाश खांडे को ग्राम रहूेटा से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। प्रकरण में विवेचना एवं अरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव पाण्डेय, प्रधान आरक्षक भुवन चतुर्वेदी एवं आरक्षक मुकेश ठाकुर की महत्वूपर्ण भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें