Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

सूत्रों के अनुसार कई किलो सोना और हीरे मोती जो दान पत्र में डाले जाते थे इसका लेखा-जोखा नहीं है

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

: मोटरसाईकल चोरी के 02 आरोपी पप्पू उर्फ शिवकुमार एवं कमल कुमार डहरिया को पकड़ने में मिली सिटी कोतवाली मुंगेली को सफलता।

Aditi News Team

Fri, Oct 14, 2022
◾मोटरसाईकल चोरी के 02 आरोपी पप्पू उर्फ शिवकुमार एवं कमल कुमार डहरिया को पकड़ने में मिली सिटी कोतवाली मुंगेली को सफलता। ◾आरोपी के कब्जे से 01 नग मोटर साईकल बरामद। ◾थाना मुंगेली में इश्तगाशा क्रमांक 03/22, 41(1-4) दप्रस 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, दिनांक 06.10.2022 प्रार्थी राजकुमार यादव ने थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में उसकी मोटर साईकल पैशन प्रो क्रमांक सीजी 28 एल 0807 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना पर 02 संदेही आरोपी पप्पू उर्फ शिवकुमार एवं कमल कुमार डहरिया को गिरफ्तार कर सघन पूछताछ किया गया, जिनके द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपियों के विरूद्ध इश्तगाशा क्रमांक 03/22 41(1-4) दप्रस 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपियों के कब्जे से मोटरसाईकल हीरो होंडा स्पलेंडर सीजी 04 के 8050 बरामद कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी मे प्रधान आरक्षक भुवन चतुर्वेदी, आरक्षक योगेश एवं आरक्षक केशव ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें