Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया

: रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण पर कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज, वैध रायल्टी नहीं पाये जाने पर दो डम्फर रेत जब्त एवं एक ट्रेक्टर- ट्राली जब्त

Aditi News Team

Sat, Dec 10, 2022
रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण पर कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज अवैध रूप से भंडारित 120 घनमीटर रेत व 160 घनमीटर गिट्टी जब्त वैध रायल्टी नहीं पाये जाने पर दो डम्फर रेत जब्त अवैध रेत परिवहन पर एक ट्रेक्टर- ट्राली जब्त नरसिंहपुर,।कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण पर राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। राजस्व एवं खनिज साधन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में जिले में अवैध रूप से भंडारित 120 घनमीटर रेत व 160 घनमीटर गिट्टी, वैध रायल्टी नहीं पाये जाने पर दो डम्फर रेत और अवैध रेत परिवहन पर एक ट्रेक्टर- ट्राली जब्त कर प्रकरण दर्ज किये गये हैं। इसी क्रम में तहसील नरसिंहपुर के ग्राम खमरिया में शेढ़ नदी पर निर्माणाधीन पुल हेतु अवैध रूप से भंडारित 120 घनमीटर रेत और 160 घनमीटर गिट्टी खनिज को जब्त कर अवैध भंडारण का प्रकरण तैयार किया गया है। इसी तरह एसडीएम गाडरवारा एवं खनिज व राजस्व विभाग के अमले द्वारा वैध रायल्टी नहीं पाये जाने पर 2 डम्फर रेत जब्त कर गाडरवारा थाने में पुलिस अभिरक्षा में रखी गई है। इस संबंध में वाहन चालक श्री अनिल दुबे एवं श्री देवी सिंह गौड़ ने बताया कि उक्त रेत नर्मदापुरम से डम्फर में भरकर वे सागर की ओर ले जा रहे थे। तहसीलदार चीचली एवं खनिज व राजस्व विभाग के अमले द्वारा चीचली थाना के अंतर्गत ग्राम छैनाकछार में सीतारेवा नदी से रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर एक बिना नम्बर का ट्रेक्टर- ट्राली महिन्द्रा 275 लाल रंग का जब्त कर पुलिस थाना चीचली की अभिरक्षा में रखा गया है। इसी क्रम में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए खनिज विभाग द्वारा करेली तहसील के रेवानगर में नर्मदा नदी के आसपास के क्षेत्र में सघन जांच की गई। यह जानकारी अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य ने दी है।

Tags :

जरूरी खबरें