Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई,

नरसिंहपुर में दीपावली पर्व के मद्देनजर मिठाई दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई,

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

: शातिर चोर सांईखेडा पुलिस की गिरफ्त में, चोरी किए गए आभूषण सहित 55 हजार का मशरूका बरामद। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 21 आरोपियों से 80 लीटर कच्ची एवं 9 लीटर देशी अवैध शराब जप्त।

Aditi News Team

Wed, Aug 9, 2023
पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के नेतृत्व अवैध गतिविधयों में लिप्त असमाजिक तत्वों के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही, एक शातिर चोर थाना सांईखेडा पुलिस की गिरफ्त में, चोरी किए गए आभूषण सहित 55 हजार का मशरूका बरामद। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 21 आरोपियों से 80 लीटर कच्ची एवं 9 लीटर देशी अवैध शराब जप्त। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में द्वारा गुन्डे बदमाशों, संपत्ति संबंधी मामलों के अपराधियों की धरपकड एवं अपराधियो पर नियत्रंण हेतु जिले मे अभियान चलाया जा रहा है। सोने चांदी के आभूषण चोरी करने वाला एक आरोपी थाना सांईखेडा पुलिस की गिरफ्त में :- दिनांक 08.08.2023 को प्रार्थी सीताराम पिता रामदयाल किरार उम्र 50 साल, निवासी निवावर, थाना साईंखेड़ा द्वारा रिपोर्ट लेख कराया कि वह दिनांक 01.08.2023 को अपने रिश्तेदाँरो के साथ ज़िला छत्तरपुर गया था, घर में पत्नी व बच्चा अकेला था। दिनांक 06.08.2023 को घर वापस पहुचने पर उसकी पत्नी ने बताया कि दिनांक 02.08.2023 की रात्रि में कोई अज्ञात चोर घर के पीछे के कमरे से खपरेल निकालकर कमरे के अंदर घुसकर कमरे में रखी पेटी का ताला तोड़कर पेटी में रखे सोने चाँदी के ज़ेवरात एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के कान के झूमके, एक जोड़ी चाँदी के पायल, पाँच चाँदी के कंगन, एक चाँदी की लक्ष्मी जी की मूर्ति क़ीमत क़रीबन 55000/- रू चोरी कर ले गया है। पत्नी के बताने पर प्रार्थी अज्ञात चोर व चुराई गई ज़ेवरात का पता करते रहा पता न चलने पर दिनांक 08.08.2023 को थाना साईंखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 292/2023 धारा 457, 380 भा.द.वि, का क़ायम कर विवेचना में लिया गया था। रिपोर्ट प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर शातिर चोर पुलिस गिरफ्त में :-  रिपोर्ट प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र पटेरिया, एसडीओपी गाडरवारा सचि पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी साईंखेड़ा, उपनिरीक्षक अक्रजय धूर्वे, सउनि विक्रम परमार, सउनि जितेंद्र राजपूत, आरक्षक राजेंद्र धाकड, आरक्षक रोहित एवं आरक्षक अमन सिकरवार की टीम का गठन कर चोर के तलाश हेतु निर्देशित किया गया जिस पर पुलिस टीम द्वारा स्थानीय मुखबिरों एवं तकनीकी माध्यमों से पतासाजी की गयी जिस पर संदेही सूरज पिता प्रेमशंकर पुरी, उम्र 33 साल, निवासी निवावर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसके परिणाम स्वरूप उसने अपराध स्वीकार किया जिसके बताए अनुसार मेमोरेंडोम लेख किया गया जिसने कुल चोरी गया ज़ेवरात कुल मसरुका 55000 रूपये बरामद किया गया तथा आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायालय पेश किया गया। अवैध शराब के कारोबारियों के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही :- पुलिस अधीक्षक अमित के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे ‘‘आपरेशन प्रहार" के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में धरपकड की जाकर 21 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध किए गए है है जिनसे 80 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 9 लीटर देशी शराब जप्त की गयी है।

Tags :

जरूरी खबरें