Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया

: शातिर वाहन चोर इंदौर पुलिस की गिरफ्त में

Aditi News Team

Mon, Aug 22, 2022
इन्दौर। शहर में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं चोरी गये वाहनों की बरामदगी हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं अति. पुलिस आयुक्त इन्दौर श्री मनीष कपूरिया ने प्रभावी कार्यवाही के लिए इंदौर पुलिस को निर्देशित किया है। इन निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त इन्दौर(ज़ोन-03) श्री धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त इन्दौर(ज़ोन-03) श्री राजेश रघुवंशी, सहायक पुलिस आयुक्त हीरानगर श्री धैर्यशील येवले तथा थाना प्रभारी हीरानगर उप निरीक्षक स्वराज डाबी के नेतृत्व में हीरानगर पुलिस टीम ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच मोटर साईकिलें बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। पुलिस थाना हीरानगर की टीम ने क्षेत्र में वाहन चोरी के घटना स्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटैज को चैक किया एवं घटना स्थल पर आये सीसीटीवी फुटैज के आधार पर बदमाशों का रुट ट्रेक किया। इन सीसीटीवी फुटैज व ट्रेक के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही कर दो बदमाश दीपेश उर्फ गोपाल पिता प्राणसिंह अहिरवार उम्र 19 साल निवासी 153 हीरानगर इन्दौर तथा दीपेश उर्फ राजा पिता विकास यादव उम्र 23 साल नासी 160, एनएक्स वीणानगर इन्दौर को पकड़ा। पूछताछ करने पर दोनों बदमाशों ने मोटरसाईकिल चोरी करना स्‍वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई पांच मोटर साईकिलों को बरामद किया है।    

Tags :

जरूरी खबरें