Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

: 134 पाव मदिरा बरामद,अवैध मदिरा के 4 प्रकरण दर्ज

Aditi News Team

Sun, May 1, 2022

134 पाव मदिरा बरामद,अवैध मदिरा के 4 प्रकरण दर्ज

नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देशों के परिपालन में जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को वृत्त नरसिंहपुर के ग्राम सुरगी और वृत करेली के ग्राम बटेसरा व नारगी में दबिश दी गई।

      दबिश के दौरान वृत्त नरसिंहपुर के ग्राम सुरगी में 43 पाव विदेशी मदिरा गोवा व्हिस्की व 17 पाव सागर गोल्ड व्हिस्की और वृत करेली के ग्राम बटेसरा में स्थित ढाबा में 49 पाव विदेशी मदिरा गोवा व्हिस्की व ग्राम नारगी में 25 पाव देशी मदिरा प्लेन समेत कुल 134 पाव मदिरा बरामद की गई। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 4 प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये।

      अभियान जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती अम्रता जैन व सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री डीसी चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें