Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

: गाडरवारा के समीप सिहोरा चौकी के अंतर्गत एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से लड़की पर प्राणघातक हमला कर ट्रेन में कट कर दे दी जान,प्रेम प्रसंग का शक

Aditi News Team

Mon, Aug 7, 2023
रिपोर्टर- दीपक खुलरी गाडरवारा के समीप सिहोरा चौकी के अंतर्गत एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से लड़की पर प्राणघातक हमला कर ट्रेन में कट कर दे दी जान, सिहोरा पुलिस चौकी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार खुलरी निवासी युवक टीकाराम मालवीय उम्र लगभग 27 ,वर्ष ने आज हर्रई के पास रेलवे फाटक के समीप ट्रेन से कटकर आत्म हत्या कर ली, घटना स्थल पर कपड़ो की पहचान से शव को कोमल यादव, श्रीनिवास, बालबिहारी रघुवंशी एवम स्टाफ द्वारा पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है! ज्ञात रहे मृतक टीकाराम मालवीय ग्राम खुलरी में कुशल टेक्नीशियन का कार्य करता था, उसके परिवार में मां बाप एवम 2, भाई है उपरोक्त घटना के बारे पुलिस पूरे मामले के जांच में जुटी है। युवक ने पहले कनवास ग्राम की एक लड़की पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला किया जिसके चलते लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके चलते उस एक निजी हास्पिटल मे भरती किया गया है,जंहा उसका इलाज जारी है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते यह वारदात हुई है लेकिन यह एक बड़ा जांच का विषय है कि आखिर यह घटना कन्यो घटित हुई आगे देखना यह है कि पुलिस इस पूरे मामले की विवेचना कर कब इस मामले की सच्चाई सामने लाकर खुलासा करती है या नही।

Tags :

जरूरी खबरें