Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

जैसी हमारी दृष्टि होती है, वैसी ही हमारी सृष्टि बनती है। -मुनि श्री समता सागर

अवैध मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 किलो 131 ग्राम गांजा कीमत 2 लाख 56 हजार 500 रू का जप्त

: जबलपुर,कबाड़ गोदाम से 300 लीटर डीजल जप्त

Aditi News Team

Sat, Apr 27, 2024
जबलपुर,कबाड़ गोदाम से 300 लीटर डीजल जप्त जबलपुर।थाना प्रभारी माढ़ोताल श्री विपिन ताम्रकार ने बताया कि दिनंाक 26-4-24 की शाम विगत दिन में कबाड़ खाने में हुये विस्फोट केा लेकर थाना क्षेत्र के कबाड़ दुकान एवं गोदाम को संयुक्त रूप से चेकिंग हेतु खजरी खिरिया वायपास मे उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री भगत सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पनागर संभाग श्री अभिषेक सिंह के निर्देश पर खजरी खिरिया में बने कबाड़ियों के गोदामों की चैकिंग दौरान एन आई ट्रेडर्स जहां लोहे , प्लास्टिक के कबाड़ एवं अन्य प्रकार के कबाड़ रखे हुये थे उन्हीं के बीच में तीन ड्रम जिनमें 2 ड्रम प्लास्टिक एव एक ड्रम लोहे का था में लगभग 300 लीटर डीजल भरा मिला, पूछताछ पर इरशाद अहमद ने स्वंय का होना बताया जिससे डीजल रखने के संबंध में दस्तावेज मांगे जो नहीं होना बताया, गोदाम के आसपास अन्य वेयर हाउस एवं कबाड़ के गोदाम है इतने अधिक ज्वलनशील पदार्थों के भण्डारण से जान माल की हानि हो सकती है एवं लोगों के जीवन में संकट उत्पन्न हो सकता है को दृष्टिगत रखते हुये आरोपी इरशाद अहमद उम्र 25 वर्ष निवासी नूरी नगर गोहलपुर के कब्जे से कुल 300 लीटर डीजल जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 285 भादवि तथा 3,7 ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। *उल्लेखनीय भूमिका:-* उपेक्षा पूर्वक कबाड़ गोदाम में अवैध रूप से रखा ज्वलनशील पदार्थ डीजल जप्त करने में उप निरीक्षक नीलेश पोर्ते, प्रधान आरक्षक लालजी, आरक्षक सुजीत जाट, सचिन मेहरा, निकेश , जयकिशन की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें