Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

गाडरवारा /पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

: नरसिंहपुर,अवैध शराब के कारोबारियों के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,थाना करेली अंतर्गत 54 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Sun, Apr 13, 2025
नरसिंहपुर,अवैध शराब के कारोबारियों के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, थाना करेली अंतर्गत 54 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, साथ ही नशे का कारोबार एवं सेवन करने वालों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु संपूर्ण जिला अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है। थाना करेली अंतर्गत 54 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार -थाना करेली पुलिस द्वारा दिनांक 12.04.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी थी एक व्यक्ति ग्राम शाहपुर में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त है जो बडी मात्रा में अपने पास शराब रखे हुए है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी दौलत सिंह पिता रामकिशन लोधी,उम्र 65 साल निवासी शाहपुर से 54 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया है। आरोपी को गिरप्तार जाकर उसके विरूद्ध अपराध क्रमांक 315/2025 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। कार्यवाही मे महत्वपूर्ण भूमिका - उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक, प्रियंका केवट, सउनि शिशुपाल सिंह प्र आरक्षक अनुराग एवं मनोज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें