Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

चोरी किया गया 250 मीटर ट्यूबवेल कॉपर लीड सहित एल्युमिनियम एवं पीतल के उपकरण बरामद, दो चोर गिरफ्तार

विभिन्न मिठाइयों के नमूने लिए गए अनियमितता पाए जाने पर राजस्थान मिष्ठान भंडार को जारी किया नोटिस

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

: RTO में बिना टैक्स जमा किये एवं बिना एन.ओ.सी. प्राप्त किये कटवा रहा था ट्रक कबाड़ी, 2 ट्रक जप्त

Aditi News Team

Mon, Jul 24, 2023
RTO में बिना टैक्स जमा किये एवं बिना एन.ओ.सी. प्राप्त किये कटवा रहा था ट्रक कबाड़ी, 2 ट्रक जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेष मिश्रा ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कबाड़ी सज्जाद अली ट्रांसपोर्ट नगर महाराजपुर में विष्णु ट्रांसपोर्ट के सामने ट्रक क्रमांक एमपी 20 एच बी 1053 को काट रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियेां को अवगत कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम के मार्ग निर्देशन में तस्दीक हेतु एक टीम थाना अधारताल में पदस्थ उप निरीक्षक भरत बागरी, चौकी प्रभारी धनंवतरी नगर उप निरीक्षक सतीष झारिया, प्रधान आरक्षक शिवशंकर द्विवेदी, की रवाना की गयी। गटित टीम द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर में मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहॉ एक ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर एम पी 20 एचबी 1053 का कैबिन रोड किनारे रखा था तथा एक ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर एमपी 20 एचबी 1683 था कंडैक्टर साईड का अगला चाक खुला हुआ था शेष चके लगे हुये थे खडा मिला जिसके सम्बंध में कबाड़ी सज्जाद अली से पूछताछ की गयी तो ट्रक क्रमंाक एमपी 20 एचबी 1053 अंकुश नंदनवार हाउसिंग बोर्ड कालोनी खैरी से तथा ट्रक क्रमंाक एमपी 20 एचबी 1683 धर्मेन्द्र कोष्टा निवासी नई बस्ती न. 2 वंदना नगर से 3-3 लाख रूपये में काटने हेतु लेना बताया। उपरोक्त दोनों ट्रक आर.टी.ओ. में बिना टैक्स एवं पेपर जमा किये एन.ओ.सी. प्राप्त किये बिना काटना पाये जाने एवं खरीद फरोख्त से सम्बंधी कोई प्रपत्र पेश न करने पर धारा 102 जा.फौ में जप्त करते हुये प्रकरण विवेचना में लिया गया।

Tags :

जरूरी खबरें