Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) का हुआ आयोजन

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

: नरसिंहपुर, पुलिस की पकड में अवैध गांजे का मुख्य तस्कर, पूर्व में नाकेबंदी के दौरान थाना तेन्दूखेडा पुलिस ने 51 किलोग्राम गांजा के साथ पकडा था एक आरोपी।

Aditi News Team

Tue, Apr 15, 2025
नरसिंहपुर, पुलिस की पकड में अवैध गांजे का मुख्य तस्कर, पूर्व में नाकेबंदी के दौरान थाना तेन्दूखेडा पुलिस ने 51 किलोग्राम गांजा के साथ पकडा था एक आरोपी। उल्लेखनीय है कि नरसिंहपुर पुलिस द्वारा अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी लगायी गयी थी जिसके परिणाम स्वरूप थाना तेन्दूखेडा को राजमार्ग पर आरोपी मुकेश पिता राजेश घाटामारे उम्र 26 साल, निवासी जिला देवास एक होण्डा मोटर साईकिल क्रमांक एम 38 जेडसी 9560 के माध्यम से 51 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी करते हुए पकडे जाने पर उसे गिरफ्त में लेकर उससे 51 किलोग्राम अवैध गांजा एवं मोटर साईकिल जप्त कर थाना तेन्दूखेडा में अपराध क्रमांक 01/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीवद्ध किया गया था। 🔷 नरसिंहपुर पुलिस की पकड में अवैध गांजे का मुख्य तस्कर - पूर्व में 51 किलोग्राम अवैध गांजा की तस्करी करते हुए पकडे गए आरोपी मुकेश बाघमारे से गहनता से पूछताछ पर उसके द्वारा बताया गया कि वह वीरेन्द्र लोधी पिता मोतीलाल लोधी, उम्र 54 साल, निवासी मोकलवाडा, थाना बाडी, जिला रायसेन के लिए काम करता है एवं उसके कहने पर एवं उसके लिए ही लेकर जा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को सक्रीय किया किया किंतु आरोपी को जानकारी प्राप्त होने पर वह फरार हो गया था। आरोपी के फरार होने पर उसकी तलाश हेतु मुखबिरों से जानकारी एकत्रित की गयी एवं तकनीकी माध्यमों का उपयोग किया जिसके परिणाम स्वरूप जानकरी मिली की आरोपी वर्तमान में उदयपुरा में है। सूचना अनुसार पुलिस टीम को उदयपुरा रवाना किया टीम द्वारा हिकमत अमली के साथ घेराबंदी गयी जिस पर आरोपी वीरेन्द्र लोधी को गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी। 🔷 दोनों आरोपियों पे मिलकर मोटर साईकिल को विशेष रूप से तैयार किया गया था गांजा तस्करी के लिए :- आरोपियों द्वारा गांजे की तस्करी के लिए मोटरसाईकिल को एंगिल के माध्यम से विषष रूप से तैयार किया गया था उसके माध्यम से बड़ी मात्रा गांजे की तस्करी की जा सके। 🔷 इनकी रही मुख्य भूमिका :- अवैध गांजे की तस्करी में लिप्त फरर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी, तेन्दूखेडा निरीक्षक सौरभ पटेल, उनि अभिषेक पटेल, आरक्षक कर्मवार सिंह, आरक्षक नारायण मरावी की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें