Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: कन्या नवीन संकुल में पांचवी एवं आठवीं की परीक्षाएँ जारी 

Aditi News Team

Fri, Apr 8, 2022
गाडरवारा। स्थानीय कन्या नवीन विद्या भवन की प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक के कुशल मार्गदर्शन में संकुल की अधीनस्थ शालाओं में पांचवी एवं आठवीं की वार्षिक परीक्षाएं सतत रूप से जारी है। परीक्षा वाले दिन संकुल के परीक्षा प्रभारी उच्च माध्यमिक शिक्षक चन्द्रकांत साहू द्वारा परीक्षा शुरू होने के संकुल की शालाओं के लिए प्रश्नपत्र वितरित कर दिए जाते है एवं पेपर उपरांत जमा भी किए जाते है। उनके द्वारा राज्य शिक्षा केन्द्र के पोर्टल पर परीक्षा वाले दिन उपस्थित एवं अनुपस्थित छात्र छात्राओं की जानकारी भी अद्यतन की जाती है। प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक ने बताया कि हम लोगो ने संकुल की अधीनस्थ शालाओं के परीक्षा प्रभारियो एवं शिक्षको को छात्र छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्तिथि के साथ परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए है।

Tags :

जरूरी खबरें