Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: गाडरवारा,ई प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर साईंखेड़ा विकासखण्ड को गौरवान्वित करने वाले शिक्षकों का बीईओ ने किया सम्मान

Aditi News Team

Wed, Dec 29, 2021

शिक्षा चेतना के सदस्यों ने शिक्षको को घर घर जाकर किया सम्मानित

गाडरवारा। विगत दिनों अरविंदो सोसाइटी द्वारा शिक्षको के टीएलएम प्रदर्शन हेतु राष्ट्रीय स्तर पर ई प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। ई प्रदर्शनी में साईंखेड़ा विकासखण्ड से 8 शिक्षको ने शामिल होकर अपने टीएलएम का प्रदर्शन किया था जिन्हें काफी सराहना भी मिली थी । बीती शाम साईंखेड़ा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रताप नारायण ने शानदार पहल करते हुए ई प्रदर्शनी में ब्लॉक को गौरवान्वित करने वाले शिक्षक सुरेश श्रीवास को उनके स्टाफ के लिपिक अमित पटैल, हरिओम जाटव की मौजूदगी में सम्मानित कर अन्य शिक्षकों के सम्मान हेतु सामग्री शिक्षा चेतना प्रमुख शिक्षक हल्केवीर पटैल एवं जिला मीडिया दल सदस्य मधुसूदन पटैल को सौंपी। इस अवसर पर प्रतापनारायण ने कहा की शिक्षा चेतना से शिक्षको में असीम ऊर्जा का संचार हुआ है। शिक्षा चेतना द्वारा किए गए कार्यो से प्रभावित होकर स्कुलो में नित नए नवाचार हो रहे है जिसका लाभ छात्रो को मिल रहा है । ई प्रदर्शनी मे अच्छा प्रदर्शन कर शिक्षको ने साइखेड़ा विकासखण्ड का नाम रोशन किया है। देर शाम शीत लहर के बावजूद बीईओ से प्राप्त सम्मान सामग्री को शिक्षा चेतना टीम के प्रमुख हल्केवीर पटैल ने टीम के सदस्य मधुसूदन पटैल , सुरेश श्रीवास के साथ गाडरवारा में शिक्षिका प्रियंका अग्रवाल के आवास पर पहुँचकर श्रीमती अग्रवाल सहित श्रीमति अंजुलता नेमा, संयोगिता कौरव को सम्मानित किया। इसके अलावा उसी दिन साईंखेड़ा में शिक्षा चेतना टीम ने शिक्षक प्रफुल्ल दीक्षित की मौजूदगी में शिक्षक भानु राजपूत, अनिरुद्ध अवस्थी,आराधना श्रीवास्तव, सुषमा तिवारी को सम्मानित किया। इस अवसर पर सम्मानित हुए शिक्षको ने साईंखेड़ा बीईओ एवं शिक्षा चेतना टीम के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर गाडरवारा में विनोद नेमा, अरविंद अग्रवाल एवं साईंखेड़ा में सुधा शर्मा, देवेन्द्र बसेडिया व कृषि विभाग से राजेन्द्र शर्मा एवं अरविंद श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें