Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: गाडरवारा,जन शिक्षा केंद्र स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

Aditi News Team

Tue, Mar 22, 2022

गाडरवारा। विगत दिवस चीचली ब्लॉक अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदूखेड़ा में जन शिक्षा केंद्र अंतर्गत समस्त शालाओं के प्रधान पाठकों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उक्त समीक्षा बैठक में जनशिक्षक तेंदूखेड़ा संजय सोनी ने कक्षा पांचवी व आठवीं के छात्रों के पोर्टल पर सत्यापन के संबंध में प्रधान पाठकों को जानकारी दी एवं वार्षिक परीक्षा की दृष्टि से उक्त सत्यापन कितना महत्वपूर्ण है इस विषय में बताया गया। उन्होंने बैठक में वर्तमान सत्र में जनपद शिक्षा केंद्र से शाला प्रबंधन समिति के खातों से हुए व्यय का भुगतान की जानकारी देते हुए सम्पूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रधान पाठकों को दी ताकि वे समय सीमा में शाला प्रबंधन समिति द्वारा किए गए गए बिलों का भुगतान करवा सकें । उक्त बैठक में जन शिक्षा केंद्र प्रभारी श्रीमती संगीता मेहरा का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ । बैठक में रामदास श्रीवास, मुकेश श्रीवास्तव , सुनील कुमार , राजकुमार ठाकुर , हेम कुमार नामदेव , राधेश्याम गौरव, श्रीमती किरण ठाकुर, श्रीमती मधु बेलवंशी, स्वाति ठाकुर , लक्ष्मण प्रसाद नागवंशी , वीरेंद्र गौरव , महेश ठाकुर , ज्ञानेश्वर मेहरा ,देवेंद्र नाथ , राजेश झारिया आदि शिक्षक उपस्थित रहे

Tags :

जरूरी खबरें