Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

एम्स भोपाल में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

: गाडरवारा,नगरीय क्षेत्रों में छात्र छात्राओं को मिली मूंग

Aditi News Team

Tue, May 17, 2022
गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के नगरीय निकाय क्षेत्रो गाडरवारा, साईंखेड़ा, चीचली एवं सालीचौका की राशन दुकानों से शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कुलो के छात्र छात्राओं को पीएम पोषण योजना के तहत किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक स्तर के प्रत्येक छात्र छात्रा को 10 किंलो एवं माध्यमिक स्तर के प्रत्येक छात्र छात्रा को 15 किंलो मूंग के थैले दिये गए। उक्त कार्यक्रम खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशन में किया गया। मूंग वितरण हेतु स्कूल शिक्षा विभाग ने भी व्यापक स्तर पर तैयारी की थी । छात्र छात्राओं को मूंग वितरण के पूर्व स्कूलों से कूपन भी दिये गए थे जिन्हें लेकर छात्र छात्राएँ राशन दुकान गए एवं मूंग के थैले प्राप्त किए। गाडरवारा की राशन दुकानों पर मूंग वितरण में बीईओ प्रतापनारायण, बीआरसी गिरीश पटैल, बीएसी संदीप स्थापक, योगेंद्र झारिया, रजनीश गुप्ता, प्रसन्न खत्री, महेश शर्मा, मधुसूदन पटैल, उत्तम वर्मा आदि की सक्रियता रही। 18 मई दिन बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रो की राशन दुकानों से मूंग वितरण की शुरुआत होगी।

Tags :

जरूरी खबरें