Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

एम्स भोपाल में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

: गाडरवारा,परीक्षा की गोपनीय सामग्री का हुआ वितरण

Aditi News Team

Sun, Mar 13, 2022

जिला शिक्षा अधिकारी ने पहुँचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बीटीआई) स्कूल से साईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक की शासकीय शालाओं के लिए 15 मार्च से शुरू होने वाली 9 और 11 वी की गोपनीय परीक्षा सामग्री का वितरण किया गया। परीक्षा सामग्री लेने हेतु स्कुलो के शिक्षक डबल लॉक पेटी एवं जरूरी सामग्री लेकर आये हुए थे एवं उन्होने गोपनीय परीक्षा सामग्री प्राप्त कर संबंधित पुलिस थाने में जमा की । परीक्षा सामग्री वितरण की व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु नरसिंहपुर से जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन भी पहुँची। उन्होने इस अवसर पर हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओ के सफल आयोजन में शिक्षको के योगदान को सराहा एवं कहा की 9 वी और 11 वी की परीक्षाओ की कठिन चुनोती भी हमारे सामने है । हम सभी परस्पर सहयोग करके परीक्षाओं को सफल बनायें। परीक्षा सामग्री वितरण कार्य मे बीईओ प्रतापनारायण, नरसिंहपुर से दीपक अग्निहोत्री, गोविंद बड़कुर,प्राचार्य जयमोहन शर्मा , प्रतुल इंदुरख्या, विनय शंकर शर्मा, चंद्रशेखर विश्वकर्मा,मनमोहन शर्मा, के के राजौरिया, मनीष शंकर तिवारी, मधुसूदन पटैल,सिराज अहमद सिद्दिकी, रोहित वाल्मीकि सहित अन्य का सहयोग उल्लेखनोय रहा।

Tags :

जरूरी खबरें