Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

एम्स भोपाल में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

: गाडरवारा,प्रियंका अग्रवाल राज्य स्तर पर करेंगी संभाग का प्रतिनिधित्व

Aditi News Team

Sun, Mar 27, 2022
गाडरवारा। साईंखेड़ा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम टिमरावन की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला की नवाचारी प्राथमिक शिक्षिका एवं गाडरवारा निवासी श्रीमती प्रियंका अग्रवाल राज्य स्तरीय टीएलएम मेले में जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी। विदित हो कि विगत दिवस जबलपुर के प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान जबलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय टीएलएम मेले में श्रीमती प्रियंका अग्रवाल ने नरसिंहपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए हिंदी विषय मे प्राथमिक स्तर पर व्याकरण कैलेंडर से संबंधित टीएलएम का प्रदर्शन एवं प्रस्तुतिकरण कर संभाग स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर डीईओ श्रीमती जे एस विल्सन, डीपीसी एस के कोष्ठी, बीईओ प्रतापनारायण , संकुल प्राचार्य श्रीमती सुनीता पटैल, बीआरसी गिरीश पटैल , बीएसी संदीप स्थापक, योगेंद्र झारिया, मनीराम मेहरा जनशिक्षक नेपाल झारिया सहित अनेक शिक्षको ने शुभकामनाएं दी है।

Tags :

जरूरी खबरें