Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: गाडरवारा,बीईओ से मिला प्रतिनिधिमण्डल

Aditi News Team

Wed, Feb 17, 2021


गाडरवारा। बीती शाम साईंखेड़ा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डी के चतुर्वेदी से शा कन्या नवीन विधा भवन गाडरवारा स्थित कार्यालय में अध्यापक संवर्ग से राज्य शिक्षा सेवा में शामिल शिक्षको के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात करते हुए समय पर वेतन एवं 6 वे वेतनमान के एरियर का भुगतान किए जाने हेतु उनका गुलदस्ता भेंट कर एवं पुष्पमाला पहनाकर धन्यवाद ज्ञापित किया एवं उनसे 7 वे वेतनमान की पहली किश्त का भुगतान आयकर सबंधी कार्य के तत्काल बाद कराये जाने का अनुरोध किया । इसके अलावा शिक्षको ने एनपीएस कटोत्रा बुक संधारित करवाने की बात भी कही। इस अवसर बीईओ श्री चतुवेदी ने अपने उदबोधन में कहा की विकासखण्ड की लगभग 70 फीसदी अध्यापक संवर्ग से राज्य शिक्षा सेवा में शामिल हुए शिक्षको की सेवा पुस्तिकाओं के अनुमोदन का कार्य जिले से करवा लिया गया है। शेष सेवा पुस्तिकाओ का अनुमोदन भी शीघ्र हो जाएगा एवं 7 वे वेतनमान की प्रथम किश्त का भुगतान भी जल्द करा देंगे । उन्होंने बताया की जल्द बीईओ कार्यालय से एनपीएस कटोत्रा पासबुक से सबंधित निर्देश सभी संकुलों को जारी कर दिए जाएंगे। इस अवसर पर बीईओ कार्यालय से श्रीमती किरण अग्रवाल मेम, विजय विश्वकर्मा , अमित पटैल , knv स्कूल से सुखराम रैकवार एवं प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से विनय शंकर शर्मा, चन्द्रकांत विश्वकर्मा, मलखान सिंह मेहरा, विजेंद्र कौरव, के के राजोरिया, मनमोहन शर्मा, मनीष शंकर तिवारी, के के दुबे, प्रसन्न दुबे,कैलाश वर्मा,मधुसूदन पटेल, राजेन्द्र गुप्ता, श्रीमती अर्पणा ब्राउन, गीता राय, शिल्पी गुप्ता , महेशदास वैष्णव, लक्ष्मीकांत कौरव, सुरेश चौहान एवं रश्मि जाट सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें