Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

कुपोषण मुक्ति एवं पोषण योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर सख्त लापरवाही बरतने वाले सुपरवाइजरों पर कार्रवाई,

आमगांव छोटा में राजस्व एवं पंचायत अमले की संयुक्त कार्रवाई 5.334 हेक्टेयर भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त

एम्स भोपाल में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

: गाडरवारा,मुंआर में शेक्षणिक सामग्री का हुआ वितरण

Aditi News Team

Wed, Jan 12, 2022

गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला मुआँर मे मुख्य अतिथि लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी, ए पी सी चंदन शर्मा, बी ए सी योगेन्द्र झारिया की उपस्थिति मे छात्र छात्राओं को शैक्षणिक सामाग्री का वितरण शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से किया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती पूजन से किया गया । इस अवसर पर ए पी सी श्री शर्मा के द्वारा विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा विद्यालय को सुदंर व रमणीय बनाने के लिए शिक्षकों के प्रयास की सराहना की एवं शाला के अतिरिक्त कक्ष मे सुगम पुस्तकालय का अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुऐ आगामी योजना की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिऐ। इस मौके पर शिक्षक प्रभात रूसिया के द्वारा शून्य निवेश शैक्षणिक सामग्री का प्रदर्शन किया गया । इस अवसर पर बच्चों का शैक्षणिक स्तर का अवलोकन कर बी ए सी योगेंद्र झारिया ने सभी छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हेतु आवश्यक सुझावों पर चर्चा की ।कार्यक्रम के अंत मे प्रधान पाठक संतोष सोनी के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक शिवराम मेहरा, मुन्ना लाल चौधरी, प्रभात रूसिया उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें