Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: गाडरवारा,विकासखण्ड प्रोजेक्ट प्रबंधन इकाई की बैठक आयोजित

Aditi News Team

Thu, Jul 21, 2022
विकासखण्ड प्रोजेक्ट प्रबंधन इकाई की बैठक आयोजित गाडरवारा। गत दिवस जनपद शिक्षा केंद्र चीचली में विकासखंड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विकास खंड शिक्षा अधिकारी ए एस मसराम ने शालाओं के संचालन, शिक्षको तथा छात्रों की उपस्थिति एवम विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन, छात्रों के प्रवेश, मैपिंग, शालेय स्वच्छता एवम शाला मॉनिटरिंग की बात कही। बैठक में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डीके पटैल ने वर्तमान में जारी एफ एल एन आधारित शिक्षण, निःशुल्क पाठ्य पुस्तको के शत प्रतिशत वितरण, पढ़ना बढ़ना अभियान, आर टी ई अंतर्गत प्राइवेट विद्यालयो में सबसे छोटी कक्षा में निःशुल्क प्रवेश, पाँचवी और आठवीं की आगामी 25 जुलाई से होने वाली पुनः परीक्षा एवम उनके परीक्षा केंद्रों संबंधी बिंदुओं पर प्रकाश डाला। बैठक में डीआरजी सत्यम ताम्रकार ने दक्षता उन्नयन बर्कबुक, एफएलएन संबंधित अभ्यास पुस्तिकाओं पर छात्रों द्वारा किए जाने वाले कार्य तथा बेसलाइन टेस्ट के परिणाम पर चर्चा की। बैठक में एमआईएस कोऑर्डिनेटर दीपक श्रीवास्तव, जनशिक्षक अनूप पालीवाल, अजय नामदेव, संजय सोनी, सत्यम ताम्रकार, बुलंद सिंह कुशवाहा, गोविंद प्रसाद ताम्रकार, नेतराम कौरव, कैलाश कहार इत्यादि की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें