Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: गाडरवारा,स्कूलो में पुस्तकें मिलने से छात्र छात्राओं में खुशी की लहर 

Aditi News Team

Thu, Jul 21, 2022
स्कूलो में पुस्तकें मिलने से छात्र छात्राओं में खुशी की लहर गाडरवारा। क्षेत्रीय शासकीय शालाओं में छात्र छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकें मिलने से उनमे खुशी का माहौल देखा जा रहा है। क्षेत्र के ग्राम सांगई की छात्रा रेखा केवट ने बताया कि पुस्तकें मिलने के बाद दक्षता उन्नयन के अभ्यास कार्य मे आसानी होगी। विदित हो कि स्कूलो में 17 जून से नया सत्र शुरू हो चुका है लेकिन त्रिस्तरीय एवं नगरीय निकाय पंचायत चुनावों में व्यस्तता एवं आचार संहिता की वजह से छात्र छात्राओं को पुस्तकें नही मिल रही थी ।अब दोनों चुनाव हो जाने के बाद क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों के जनपद शिक्षा केंद्रों से जनशिक्षा केंद्रों तक पुस्तकें पहुंचाने के बाद जनशिक्षकों के सहयोग से स्कूलो के प्रधानपाठकों को पुस्तको का वितरण किया जा रहा है एवं प्रधानपाठको द्वारा स्कूलो में छात्र छात्राओं को पुस्तके वितरित की जा रही है। विदित हो कि राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार छात्र छात्राओं के बेसलाइन टेस्ट उपरांत 1 जुलाई से 15 अगस्त तक दक्षता उन्नयन की प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर होना है। दक्षता उन्नयन की गतिविधियों में हिंदी, गणित एवं अंग्रेजी विषय की वर्कबुको पर छात्र छात्राओं से अभ्यास कार्य करवाने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा कक्षा 1 और 2 के बच्चों लिए बुनियादी साक्षरता एवं सँख्या ज्ञान एफएलएन आधारित पढ़ाई कराये जाने के निर्देश दिए गए है।

Tags :

जरूरी खबरें