Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: गाडरवारा।वेदांता कन्वेंट प्राइवेट स्कूल में छात्रा की फीस जमा ना होने पर परीक्षा में नहीं बैठने दिया एवं स्कूल से भगाया ,पालक ने जनसुनवाई की शिकायत

Aditi News Team

Thu, Mar 31, 2022

 गाडरवारा।वेदांता कन्वेंट प्राइवेट स्कूल के विरुद्ध पालक ने जनसुनवाई मे दिया आवेदन गाडरवारा । गत दिवस प्रेम तिवारी निवासी कामथ वार्ड गाडरवारा जिला नरसिंहपुर ने गाडरवारा तहसील में जन सुनवाई के दौरान एसडीएम  के नाम आवेदन सौंपकर यह मांग की है कि  उनकी पुत्री मान्या तिवारी के भविष्य साथ खिलवाड़ करने पर वेदांता कॉन्वेंट स्कूल के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाये। पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि प्रेम तिवारी की बेटी वेदांता कॉन्वेंट स्कूल कोचर कालोनी गाडरवारा में कक्षा प्रथम की छात्रा है।  जिसकी फीस कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल बंद होने के कारण जमा नहीं हो पाई। स्कूल खुलने के बाद प्रेम तिवारी द्वारा किस्तो में फीस जमा की जा रही थी जिसकी रसीद भी उनके पास है ।  बकाया फीस भी तिवारी द्वारा कुछ समय बाद देने का निवेदन भी स्कूल में किया गया ,लेकिन जब मान्या तिवारी परीक्षा देने दिनांक 12.03.22 को स्कूल में गई तब उसे स्कूल के प्रांगण में परीक्षा में बैठाया गया और अगले पेपर में पहले फीस जमा ना होने के कारण परीक्षा में नहीं बिठाया जाएगा यह बात उससे कहीं । दूसरा पेपर देने जब मान्या दिनांक 14.03.22 को स्कूल गई तो स्कूल टीचर ने  पूछा फीस लाई हो क्या ,तब मान्या ने कहा कि पापा की बात हो गई है , फिर भी उक्त टीचर ने परीक्षा में नहीं बिठाया और स्कूल से भगा दिया । घर जाकर मान्या ने प्रेम तिवारी को बात बताई तो तिवारी ने प्राचार्य से बात की । प्राचार्य ने प्रेम तिवारी से अभद्रता पूर्वक बात करते हुए कहा कि फीस जमा नहीं करोगे तो ऐसा ही होगा, परीक्षा में नहीं बैठने देंगे। जिसके बाद पालक प्रेम तिवारी के द्वारा जगह-जगह शिकायतें की गई लेकिन  शिक्षा विभाग के द्वारा अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई ।  आगे देखना यह है कि कार्यवाही बच्चे के हित में होती है या फिर स्कूल के हित में।

Tags :

जरूरी खबरें