Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

: गाडरवारा, अशासकीय विद्यालयों की बैठक संपन्न, नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में की सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा

Aditi News Team

Tue, Mar 7, 2023
अशासकीय विद्यालयों की बैठक संपन्न, नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में की सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा। गाडरवारा। गत दिवस जनपद शिक्षा केंद्र चीचली में विकासखंड अंतर्गत समस्त अशासकीय विद्यालयों के प्रधानपाठकों, संचालको की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी के पटैल द्वारा कक्षा पांचवी एवं आठवीं के आयोजन, प्रश्न पत्र के प्रारूप, परीक्षाकेंद्र, परीक्षाफल निर्धारण, ब्लूप्रिंट एवं आरटीई के अंतर्गत फीस प्रतिपूर्ति तथा मान्यता संबंधित विस्तारपूर्वक चर्चा की। उनके द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा संबंधित सुझाव दिए गए। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के समन्वयक लेखराम गौतम एवम सत्यम ताम्रकार द्वारा असाक्षरों के पंजीयन, प्रौढ़ शिक्षा ऐप, अक्षर साथी के कार्य, प्रत्येक अशासकीय शाला द्वारा एक एक ग्राम वार्ड को गोद लेने संबंधित चर्चा हुई। विकासखंड के एमआईएस कोऑर्डिनेटर दीपक श्रीवास्तव एवं विकासखंड अकादमिक समन्वयक अरुण दुबे द्वारा आरटीई के अंतर्गत नवीन सत्र में होने वाले 25% निशुल्क प्रवेश बच्चों के संबंध में प्रारंभिक चर्चा की गयी। इस बैठक में जनशिक्षक अजय नामदेव, संजय सोनी, कैलाश कहार सहित सभी अशासकीय संस्थाओं के प्रधानपाठक संचालकों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी।

Tags :

जरूरी खबरें