Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: गाडरवारा ,आदर्श स्कूल में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन 

Aditi News Team

Thu, Jul 28, 2022
आदर्श स्कूल में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन गाडरवारा । माननीय मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर श्री एम . के . शर्मा के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा द्वारा आदर्श स्कूल में  बच्चों के मैत्रीपूर्ण विधिक सेवायें और उनके संरक्षण के लिए विधिक साक्षरता शिविर के विषय पर द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. श्रीमति अंजली पारे गाडरवारा की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । उक्त विधिक साक्षरता शिविर में माननीय महोदया डॉ. श्रीमति अंजली पारे द्वारा एक शिक्षक के रूप में छात्रों के बीच उपस्थित होकर छात्रों की सामान्य भाषा में पॉक्सो एक्ट लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम एवं किशोर न्याय अधिनियम पर विस्तार से समझाया गया एवं छात्रों को विधिक सहायता के संबंध में जागरूक किया गया एवं कार्यालय द्वारा संचालित पैनल अधिवक्ता योजना के साथ ही सामान्य विधिक अधिकार एवं छात्रों को उनके नैतिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया । उक्त शिविर में विद्यालय से एन . के . साहू प्रभारी प्राचार्य, सुशील शर्मा , राजेश गुप्ता , श्रीमति पाराशर , श्रीमति नामदेव , श्रीमति नेहा , एवं शाला के सभी शिक्षकगण एवं पी . एल. व्ही. शेख रहीम की उपस्थिति रही एवं सहयोग प्रदान किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें