Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

एम्स भोपाल में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

: गाडरवारा ,आरटीई अंतर्गत निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू 

Aditi News Team

Fri, Jun 17, 2022
आरटीई अंतर्गत निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू गाडरवारा। आरटीई अंतर्गत निजी विद्यालयों में निशुल्क ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया नए सत्र की शुरू हो गई है। उपरोक्त जानकारी देते हुए साईंखेड़ा बीएसी मनीराम मेहरा ने बताया कि प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि राज्य शिक्षा केन्द्र ने 30 जून निर्धारित की है । 20 जून से 1 जुलाई तक आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन बीटीआई गाडरवारा,आदर्श गाडरवारा ,उत्कृष्ट विद्यालय साईं खेड़ा , हायर सेकेण्डरी स्कूल बनवारी ,हायर सेकेंडरी स्कूल बम्होरी कला,हायर सेकेण्डरी स्कूल पलोहा बड़ा, हायर सेकंडरी स्कूल आमगांव छोटा में किया जाएगा। आवेदन हेतु बीपीएल कार्ड धारी , अनुसूचित जाति एवं जनजाति के बच्चे, शत प्रतिशत दिव्यांग बच्चे, वनपट्टेधारी एवं कोविड 19 से माता पिता की मृत्यु के कारण अनाथ बच्चे पात्र है। प्रवेश के लिए नर्सरी से केजी 2 में बच्चे की न्यूनतम आयु 3 से 5 वर्ष , पहली में न्यूनतम आयु 5 से 7 वर्ष होना चाहिए। बच्चे के पालक किसी भी एमपी ऑनलाइन सेंटर में जाकर बच्चे का जन्मप्रमाण पत्र, पात्रता अनुसार कोई भी कार्ड,आधार कार्ड, समग्र आईडी , फ़ोटो के साथ दस्तावेज अपलोड कर आवेदन जमा कर सकते है। विदित हो कि विकास खण्ड में तकनीकी जानकारी के लिए एमआईएस वेदप्रकाश राजपूत एवम समस्त प्रक्रिया बीआरसी गिरीश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में संचालित की जाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें