Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: गाडरवारा, इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत विज्ञान शिक्षको का उन्मुखीकरण आयोजित 

Aditi News Team

Thu, Sep 22, 2022
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत विज्ञान शिक्षको का उन्मुखीकरण आयोजित गाडरवारा। क्षेत्र की शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में कक्षा 6 वी से 10 वी तक के छात्र छात्राओं के लिए इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के क्रियान्वयन हेतु विज्ञान विषय मे अधिक से अधिक आइडियास भारत सरकार के वेब पोर्टल पर अपलोड कराने के उद्देश्य से विज्ञान शिक्षको एवं इंस्पायर अवार्ड के नोडल शिक्षको का एकदिवसीय उन्मुखीकरण स्थानीय बीटीआई स्कूल में आयोजित किया । उन्मुखीकरण में साईंखेड़ा, चीचली एवं चांवरपाठा ब्लॉक के शिक्षको ने सहभागिता दी। इस अवसर पर नरसिंहपुर से आये नोडल अधिकारी राजीव श्रीवास्तव, समीर त्यागी के अलावा साईंखेड़ा ब्लॉक से विज्ञान अधिकारी के के राजौरिया, चंद्रकांत साहू, चीचली ब्लॉक से ओमप्रकाश कौरव, गजेंद्र कौरव एवं चावरपाठा ब्लॉक से समीम कुरैशी एवं राकेश श्रीवास ने विज्ञान शिक्षको को बताया कि स्कूल की ईमेल आईडी से प्रत्येक विद्यालय को कम से कम 5 छात्र छात्राओं के विज्ञान मॉडल संबंधी आइडियास अपलोड कर भेजना है। इस मौके पर बीटीआई प्राचार्य जयमोहन शर्मा ने कहा कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना का प्रमुख उद्देश्य छात्र छात्राओं मे विज्ञान विषय के प्रति जागरूकता एवं समझ विकसित करना है। आप सभी अपने अपने स्कूलो के छात्र छात्राओं को इंस्पायर अवार्ड से जुड़ी जानकारी देकर उन्हें विज्ञान मॉडल बनाने के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विज्ञान शिक्षको की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Tags :

जरूरी खबरें