Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: गाडरवारा, चयनित शालाओं में निदानात्मक आकलन आयोजित

Aditi News Team

Wed, Oct 19, 2022
चयनित शालाओं में निदानात्मक आकलन आयोजित गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों के चयनित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में लोक शिक्षण संचालनालय के आदेशानुसार 9 एवं 11 वी के छात्र छात्राओं के लिए निदानात्मक आकलन का आयोजन किया गया जिसमे छात्र छात्राओं को एक प्रश्नपत्र हल करने दिया जिसे निर्धारित समयावधि में हल किया गया। निदानात्मक आकलन चीचली ब्लॉक के शासकीय बालक उ मा विद्यालय सालीचौका, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूखाखैरी, करपगांव एवं हाईस्कूल सिंगपुर छोटा एवं साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत गाडरवारा के शासकीय आदर्श, कन्या नवीन, कन्या शाला , सीएम राईज साईंखेड़ा, हायर सेकंडरी नांदनेर, आमगांव छोटा, बम्होरी कलां, हाईस्कूल सिरसिरी में किया गया। उल्लेखनीय है कि निदानात्मक आकलन हेतु एक दिन पूर्व ही परीक्षा सामग्री नरसिंहपुर से केंद्र अध्य्क्ष को दी गई थी ।

Tags :

जरूरी खबरें