Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: गाडरवारा, जनशिक्षा केंद्र कन्या नवीन में बैठक आयोजित

Aditi News Team

Sat, Jun 17, 2023
जनशिक्षा केंद्र कन्या नवीन में बैठक आयोजित गाडरवारा। बीते शनिवार को स्थानीय शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन जनशिक्षा केंद्र की अधीनस्थ शालाओ के शिक्षको की बैठक का आयोजन ग्राम गरधा के सहायक शिक्षक पूनमचंद दुबे की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में नए शिक्षा सत्र की तैयारियों, स्टेट अचीवमेंट सर्वे साप्ताहिक अभ्यास, नवीन प्रवेश, मैपिंग, प्रयास पुस्तिका , पाठ्यपुस्तक वितरण एवं शाला मरम्मत कार्यो पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में बीएसी संदीप स्थापक ने प्रत्येक बिंदु पर चर्चा करते हुए कहा कि नवीन सत्र शुरू होने के पूर्व शालाओ में व्यापक स्तर पर साफ सफाई होनी चाहिए। ऑनलाइन साप्ताहिक टेस्ट प्रत्येक बच्चे का हो ये उद्देश्य लेकर सभी शिक्षक कार्य करें। मैपिंग शत प्रतिशत सभी स्कूलों की पूर्ण हो। उन्होंने कहा कि प्रयास पुस्तिकाओ पर छात्रो द्वारा किए गए कार्य को सभी भली भांति जाँचे। बैठक में जनशिक्षक अपसार खान ने कहा कि नए सत्र में बहुत सारी जिम्मेदारियां हम सभी के ऊपर है। सभी शिक्षक मिल जुलकर कार्य कर अपने स्कूल को बेहतर बनाने की मंशा से कार्य करें।बैठक में माध्यमिक शाला बगदरा की 8 वी कक्षा के ब्लॉक में सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम पर सभी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए प्रधानपाठक को सम्मानित होने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर धनराज धानक, टीकाराम कोरी, मधुसूदन पटैल, राजेन्द्र गुप्ता, उत्तम वर्मा, दशरथ जाटव, कैलाश वर्मा,नीतेश समाधिया, परम स्नेही साहू, राकेश अग्रवाल, प्रकाशचंद नामदेव, महेंद्र कौरव, अनिल पटेल, गजेंद्र कौरव, मदनगोपाल चौधरी,रेखा शर्मा, सरोज झारिया, विवेक नाईक, देवेंद्र ठाकुर, किरणलता ठाकुर, अंजुलता नेमा, ममता चौहान सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें