Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: गाडरवारा, परीक्षाओ को लेकर साईंखेड़ा एवं गाडरवारा में उन्मुखीकरण आयोजित 

Aditi News Team

Wed, Mar 22, 2023
परीक्षाओ को लेकर साईंखेड़ा एवं गाडरवारा में उन्मुखीकरण आयोजित गाडरवारा। गत दिवस 5 वी एवं 8 वी के परीक्षाओ को लेकर जनपद शिक्षा केन्द्र साईंखेड़ा द्वारा परीक्षा केंद्र अध्यक्षो एवं सहायक केंद्र अध्यक्षो का उन्मुखीकरण साईंखेड़ा बीआरसी कार्यालय एवं कन्या नवीन विद्यालय गाडरवारा में बीआरसी गिरीश पटैल के मार्गदर्शन में अलग अलग आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीईओ प्रतापनारायण ने कहा कि सभी केंद्र अध्यक्ष एवं सहायक परीक्षाओ की व्यवस्थाओं में जुट जाएं। परीक्षा संबंधी नियमावली का भली भांति अध्ययन कर बेहतर ढंग से परीक्षा कराएं। बीआरसी गिरीश पटैल ने सभी को परीक्षा संचालन एवं दिव्यांग बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि परीक्षा में गोपनीयता का ध्यान रखा जाना बेहद जरूरी है। उन्मुखीकरण में बीएसी संदीप स्थापक, योगेंद्र झारिया एवं मनीराम मेहरा ने भी उपयोगी जानकारियां दी। इस अवसर पर समस्त केंद्र अध्यक्ष, सहायक केन्द्र अध्यक्ष, जनशिक्षक सहित वेदप्रकाश राजपूत, मधुसूदन पटैल आदि उपस्थित रहे।  

Tags :

जरूरी खबरें