Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: गाडरवारा, परीक्षा संबंधी बैठक हुई संपन्न             

Aditi News Team

Tue, Mar 21, 2023
परीक्षा संबंधी बैठक हुई संपन्न गाडरवारा। गत दिवस जनपद शिक्षा केंद्र चीचली में आगामी समय में प्रारंभ होने वाली कक्षा पांचवी एवं आठवीं की परीक्षा में नियुक्त केन्द्राध्यक्ष एवम सहायक केन्द्राध्यक्ष संबंधी उन्मुखीकरण का आयोजन किया गया। उन्मुखीकरण को संबोधित करते हुए विकास खंड शिक्षा अधिकारी ए एस मसराम ने पांचवी आठवी परीक्षा में छात्रों की उपस्थिति शत प्रतिशत होने तथा दूर ग्राम से आने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र तक लाने हेतु एक शिक्षक को दायित्व सौंपने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर विकासखंड स्रोत समन्वयक डी के पटैल ने परीक्षा केंद्र के निर्धारण, नियुक्त केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष के दायित्व, पर्यवेक्षकों की व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की स्थिति एवं दिव्यांग छात्र-छात्राओं को परीक्षा संबंधी मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। परीक्षा केंद्रों पर पेयजल शौचालय व्यवस्था संबंधित निर्देश भी दिए। इस बैठक में विकासखंड स्रोत समन्वयक अरुण दुबे, एमआईएस कोऑर्डिनेटर दीपक श्रीवास्तव, सत्यम ताम्रकार, अजय नामदेव, अनूप पालीवाल, नेतराम कौरव, हरिओम स्थापक, गोविंद ताम्रकार सहित सभी नियुक्त केंद्रध्यक्ष एवम सहायक केन्द्राध्यक्ष ने अपनी उपस्थिति दी। यह उन्मुखीकरण जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी के मार्गदर्शन एवं जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र आर पी चतुर्वेदी के निर्देशन में संपन्न हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें