Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: गाडरवारा, महाविद्यालय जनभागीदारी समिति की बैठक संपन्न

Aditi News Team

Sat, Mar 11, 2023
महाविद्यालय जनभागीदारी समिति की बैठक संपन्न गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय महाराणा प्रताप शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की नवगठित जनभागीदारी समिति की बैठक अध्यक्ष शैलेंद्र जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई , बैठक में जनभागीदारी समिति के सचिव प्राचार्य डॉ.ए. के. जैन द्वारा प्रस्तुत एजेंडे पर चर्चा की गई एवं सभी प्रस्ताव सर्वसहमति से पारित किए गये , जिनमें रसायन शास्त्र और भौतिक विज्ञान विभाग की प्रयोगशाला में गैस पाइप लाइन फिटिंग की स्वीकृति, नेक निरीक्षण कार्यों हेतु राशि का प्रावधान, जनभागीदारी समिति से अतिथि विद्वानों की नियुक्ति की अनुशंसा, महाविद्यालय परिसर हेतु सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति , महाविद्यालय परिसर और कक्षों में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था, सहित अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों की स्वीकृति प्रदान की गई, इसके साथ ही कॉलेज के ऑडिटोरियम होने वाले कार्यक्रमों में निर्धारित दर तय की गई है । अध्यक्ष शैलेंद्र जैन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नगर में उच्च शिक्षा के साथ नए कॉलेज भवन का निर्माण उनका लक्ष्य है जमीन आवंटन के लिए जनभागीदारी समिति स्थानीय प्रशासन के समक्ष बात रखेगी । महाविद्यालय में बेहतर शिक्षा बेहतर व्यवस्था के साथ विकास कार्यों पर भी जोर दिया जाएगा। बैठक में महाविद्यालय परिवार द्वारा अध्यक्ष एवम सभी नवनियुक्त सदस्यों का पुष्पहार से स्वागत किया गया, बैठक में राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सुरेश श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि चंद्रपाल राजपूत, पोषक शाला प्रतिनिधि प्राचार्य के. एन. वी . स्कूल आरती पाठक , सदस्य डा.संजय मोदी,कपिल साहू, अरुण बड़कुर, सतीश कौरव,रत्नेश मिश्रा, प्रशांत अग्रवाल, अब्दुल फिरोज खान,आरती जोशी, वंदना काबरा, पूर्णिमा आचार्य , हर्षित तिवारी धनराज गंगापारी, उपस्थित रहे,बैठक के उपरांत जनभागीदारी समिति प्रभारी प्रो. पी. एस.कौरव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags :

जरूरी खबरें