Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: गाडरवारा, शिक्षको का ब्लॉक स्तरीय एफएलएन प्रशिक्षण गाडरवारा में प्रारंभ  

Aditi News Team

Mon, Jul 10, 2023
शिक्षको का ब्लॉक स्तरीय एफएलएन प्रशिक्षण गाडरवारा में प्रारंभ गाडरवारा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अंतर्गत एफएलएन पर विशेष जोर को ध्यान में रखते हुए मिशन अंकुर कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु शासकीय विद्यालयों में कक्षा तीसरी पढ़ाने वाले शिक्षको का ब्लॉक स्तर पर 5 दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण बीते सोमवार से स्थानीय शासकीय कन्या नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रारंभ हो गया। प्रशिक्षण की शुरुआत पहले दिन सरस्वती वंदना से हुई तदोपरांत प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल ने कहा कि पिछले सत्र में कक्षा पहली एवं दूसरी की पढ़ाई एफएलएन पर आधारित हुई थी । राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा इस सत्र में कक्षा तीसरी को भी इस मुहिम से जोड़ा गया है। शालाओ में तीसरी पढ़ाने वाले शिक्षको को एफएलएन से अवगत कराने एवं उन्हें शिक्षण में दक्ष बनाने के उद्देश्य से 5 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। कन्या नवीन विद्यालय के उच्च माध्यमिक शिक्षक सतीश नाईक एवं संजय सोनी ने कहा कि प्रशिक्षण में आये सभी शिक्षक पूर्ण सक्रियता से प्रशिक्षण प्राप्त करें एवं अपने विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शिक्षा दें। प्रशिक्षण के शुभारंभ कार्यक्रम का संचालन बीएसी संदीप स्थापक ने करते हुए सभी शिक्षको से समय सारणी के अनुरूप प्रशिक्षण में सहभागिता की अपील की। प्रशिक्षण में बीएसी योगेन्द्र झारिया ने शिक्षको को एफएलएन से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी । प्रशिक्षण में भोपाल से प्रशिक्षित होकर आए हिंदी के मास्टर ट्रेनर दर्शन मेहरा ,महेंद्र कौरव , गणित विषय के मास्टर ट्रेनर संजय अवस्थी, राकेश मेहरा, अंग्रेजी के मास्टर ट्रेनर हल्केवीर पटैल, देवेंद्र कौरव एवं पर्यावरण के मास्टर ट्रेनर मुकेश नामदेव , नीतेश सोनी ने प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सामग्री वितरित कर प्रीटेस्ट एवं प्रशिक्षण के उद्देश्यो पर प्रकाश डाला एवं विषयो की विभिन्न अवधारणाओं से अवगत कराया। उनके द्वारा प्रोजेक्ट का उपयोग कर बुनियादी साक्षरता,संख्या ज्ञान,मिशन अंकुर , शिक्षण अधिगम सामग्री , सीखने सिखाने के सिद्धांत के विषय के बारे में बताया गया। उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में बीईओ प्रतापनारायण ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर शिक्षको को आवश्यक निर्देश दिए। प्रशिक्षण का आयोजन 14 जुलाई तक सुबह 9 वजे से 5 बजे तक होगा । प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं में जनशिक्षक प्रशांत राय, नेपाल झारिया, प्रमोद पठारिया, रामकृष्ण अहिरवार, बनवारीलाल नागवंशी, अपसार खान, सुरेन्द्र राजपूत, प्रदीप मालवीय सहित मधुसूदन पटैल, पवन राजौरिया, सिराज अहमद सिद्दिकी , प्रभात रूसिया का सहयोग मिल रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें