Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: गाडरवारा, शिशु मंदिर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

Aditi News Team

Thu, Sep 29, 2022
शिशु मंदिर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन गाडरवारा ।स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर नर्मदा कालोनी में विध्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा योजना के तहत परिषद महाकौशल प्रांत के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और आलेख वाचन का कार्यक्रम पालक प्राचार्य दिनेश शर्मा की देख रेख में उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ जिसमें नरसिंहपुर, करेली, चीचली, गोटेगांव, व गाडरवारा विध्दालय के भैया बहनों ने भाग लिया । कार्यक्रम के सभी पक्षों निरीक्षण, मार्गदर्शन, निर्णायक कार्य में श्रीसुनील शर्मा महाविद्यालय प्रोफेसर व विधत परिषद के प्रमुख, श्री राजोरिया जी ब्लाक शिक्षा विभाग, दीपक स्थापक विज्ञान व्याख्याता, जिला विज्ञान प्रमुख शिशु मंदिर श्री कैलाश जी साहु नरसिंहपुर का सक्रिय सहयोग के साथ सभी प्रतिभागियों को उनकी प्रस्तुति पर यथोचित मार्गदर्शन करते हुए उत्साहित किया गया ।वहीं दूसरी ओर शिशु मंदिर गाडरवारा के कोषाध्यक्ष श्री संतोष जी शर्मा डेरी वालो, सचिव देवकिशन सोनी मुन्ना भैय्या ने भविष्य में अपेक्षाकृत अधिक मेहनत के साथ प्रदर्शन करने की प्रेरणा सहित आशीष प्रदान किया ।स्थानीय विध्दालय के सभी आचार्य, सेवा सहयोगियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए योगदान किया ।

Tags :

जरूरी खबरें