Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: गाडरवारा, संयुक्त संचालक ने किया शिक्षकों एवम छात्राओं से संवाद 

Aditi News Team

Tue, Aug 30, 2022
गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग रामकुमार स्वर्णकार ने छात्रों एवं शिक्षकों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों को जीवन उपयोगी सूत्र बताते हुए कहा कि जो भी छात्र एवं छात्राएं जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं उन्हें अपने नैतिक चरित्र को उत्कृष्ट बनाना होगा। उन्होंने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही। विदित हो कि उनके आगमन पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य अनूप शर्मा ने स्मृति चिन्ह एवं बीटीआई स्कूल के प्राचार्य जय मोहन शर्मा व आदर्श विद्यालय से एनपी साहू एवं सुशील शर्मा ने उनका स्वागत पुष्पहार से किया । इस अवसर पर संयुक्त संचालक ने शिक्षकों की बैठक भी ली और उन्होंने शिक्षकों से विचार-विमर्श किया एवं किस तरीके से शिक्षक अपने वातावरण एवं अपने विद्यालय के परिवेश में परिवर्तन कर सकते हैं उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण सूत्र उन्होंने बताए । उन्होंने कहा कि अगर शिक्षक स्वयं को ज्ञान के आधार पर परखता रहता है तो वह विद्यालय के परिवेश में परिवर्तन कर सकता है । उन्होंने कहा कि सारी दुनिया मानसिक रूप से अस्वस्थ है अतः हमें सबसे पहले अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए ।जब तक आप अध्यात्म से जुड़े रहेंगे आपका मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप अपने छात्रों को अच्छी शिक्षा देकर उन्हें विकास के मार्ग पर प्रशस्त कर सकेंगे। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि आप अपने परिवार में जो समन्वय बनाकर रखते हैं वही समन्वय आपको विद्यालय में छात्रों के बीच बनाना है एवं छात्रों को उत्कृष्ट तरीके से शिक्षा देनी है जिसमें नैतिक शिक्षा भी शामिल है। बैठक में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समस्त स्टाफ, शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का स्टाफ एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । इस अवसर पर कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सुशील शर्मा द्वारा किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें