Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: चीचली में नवभारत साक्षरता अभियान की बैठक आयोजित 

Aditi News Team

Fri, Jun 30, 2023
चीचली में नवभारत साक्षरता अभियान की बैठक आयोजित गाडरवारा। विकासखंड जनपद शिक्षा केंद्र चीचली में बीते शुक्रवार को समस्त जन शिक्षा केंद्र के जन शिक्षको एवं जन शिक्षा केंद्र समन्वयको की बैठक नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत रखी गई। बैठक में बीएसी अरुण कुमार दुबे एवं लेखराम गौतम विकासखंड सह समन्वयक उपस्थित रहे। बैठक में जनगणना 2011 के अनुसार सर्वे की स्थिति, सामाजिक चेतना केंद्र के संचालन की स्थिति,सामाजिक चेतना केंद्रों पर साक्षरता पंजी का निर्धारण, 19 मार्च 2023 में सम्मिलित आशा अक्षरों के परीक्षा परिणाम रिकॉर्ड संधारण की स्थिति, पुस्तक दान कार्यक्रम में एफएलएन की कक्षा पहली व दूसरी की अनुपयोगी पुस्तकों को पुस्तकालय में स्थापित हेतु सक्रिय पुस्तकालय की स्थिति, स्कूल चले अभियान के साथ-साथ नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की व्यापक प्रचार-प्रसार की स्थिति, स्कूल सह समन्वयक जन शिक्षकों द्वारा किए गए मासिक अवलोकन की स्तिथि सहित अन्य बिंदुओं पर गहन चर्चा करते हुए सभी को जरूरी निर्देश दिये गए। बैठक में सत्यम ताम्रकार ,अजय नामदेव ,अनूप पालीवाल ,हरिओम स्थापक वीरेंद्र रघुवंशी, गोविंद ताम्रकार नेतराम कौरव, संजय सोनी ,अजेश कुमरे, प्रकाश चंद्र वर्मा, देवकरण रजक एवं कैलाश कहार की उपस्थिति रही ।

Tags :

जरूरी खबरें