Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: नरसिंहपुर में सीएम राईज स्कूल में मनाया प्रवेश उत्सव

Aditi News Team

Sat, Jun 18, 2022
नरसिंहपुर में सीएम राईज स्कूल में मनाया प्रवेश उत्सव नरसिंहपुर। सीएम राईज स्कूल एसडीएम शासकीय कन्या उमावि नरसिंहपुर में प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रवेशोत्सव के अवसर पर छात्राओं को तिलक लगाया गया और पुष्पगुच्छ भेंट किये गये। यहां छात्राओं को पाठ्य पुस्तकों का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर नवागत प्राचार्य श्री प्रभात मिश्रा, श्री आरके यादव, पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष श्री कुर्मी, शिक्षक श्री देवेश वैद्य, श्री योगेश गुप्ता व श्री महेन्द्र लोधी, प्रधान पाठक श्री रामकुमार ठाकुर और छात्रायें मौजूद थी। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्राचार्य ने सीएम राईज स्कूल के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने इस स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क शिक्षा के क्षेत्र में सीएम राईज स्कूल नये आयाम स्थापित करेंगे। उन्होंने स्कूल की प्रत्येक कक्षा में दो- दो सेक्शन बनाये जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के लिए सभी विषय के शिक्षक स्कूल में मौजूद हैं। उन्होंने पालकों से आग्रह किया कि वे स्कूल में अपने बच्चों का समय पर प्रवेश सुनिश्चित करायें और शासन की योजनाओं का लाभ लें। नागरिकों ने मतदान करने की ली शपथ नरसिंहपुर। नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन- 2022 के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री रोहित सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता अभियान (सेंस) चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मतदाताओं से आग्रह किया जा रहा है कि वे वोट जरूर डालें। बगैर किसी दबाव एवं प्रलोभन के मतदान करें। मतदान करने के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को नगर परिषद सालीचौका में नागरिकों ने नगरीय निकाय चुनाव में मतदान करने की शपथ ली। घर- घर जाकर लोगों को आगामी चुनाव में मतदान अवश्य करने की समझाइश दी गई।

Tags :

जरूरी खबरें