Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: नवागत जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्यभार ग्रहण किया 

Aditi News Team

Fri, Oct 28, 2022
नवागत जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्यभार ग्रहण किया शुक्रवार को सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सागर एवं डीपीसी सागर एच पी कुर्मी ने स्थानांतरण उपरांत सागर से कार्यमुक्त होकर दोपहर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नरसिंहपुर पहुंचकर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण के पूर्व उनका डीईओ कार्यालय के कर्मचारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि जिले के स्कूलो में बच्चों को बेहतर शिक्षा व पढ़ाई के प्रति माहौल मिले एवं नरसिंहपुर जिला शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहे इस उद्देश्य को ध्यान में रखकर हम सभी को कार्य करना है। इस अवसर पर डीपीसी एस के कोष्टी, रमसा के एडीपीसी जी एस पटैल, योजना अधिकारी गजेंद्र नायक, मुख्य लिपिक प्रकाश साहू, प्राचार्य ए के चौबे, जयमोहन शर्मा , देवेश वैद्य सहित सागर जिले से श्री कुर्मी के साथ आये शिक्षक अरुण दुबे , मनोज पाठक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। प्राचार्यो के हुए तबादले  गत दिवस लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के प्राचार्यो की तबादला सूची जारी की गई। तबादला सूची में प्रतुल इंदुरख्या प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली से शासकीय उ मा विद्यालय मिढवानी , संतोष मिश्रा प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल निवारी से शासकीय हाईस्कूल चिरहकलां, अल्फ़्रेड उइके प्राचार्य शासकीय उ मा विद्यालय खुलरी से शासकीय हाईस्कूल खुरसुरु, आशा नेमा प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल बरमान से शासकीय हाईस्कूल रामपिपरिया, जनार्दन गजभिये प्राचार्य शासकीय उ मा विद्यालय बम्होरी तिंदनी से शासकीय कन्या उ मा विद्यालय बरगी जिला जबलपुर स्थानांतरित किए गए है ।

Tags :

जरूरी खबरें