Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: नव भारत साक्षरता कार्यक्रम प्रशिक्षण जगह जगह आयोजित असाक्षरों को जोड़ने का लिया संकल्प 

Aditi News Team

Tue, Jan 3, 2023
नव भारत साक्षरता कार्यक्रम प्रशिक्षण जगह जगह आयोजित असाक्षरों को जोड़ने का लिया संकल्प                                      गाडरवारा। विकासखंड चीचली में पढ़ना-बढ़ना अभियान के अंतर्गत नवभारत साक्षरता कार्यक्रम प्रशिक्षण जनशिक्षा केंद्र स्तर पर आयोजित किये गए। इस प्रशिक्षण में उत्कृष्ट विद्यालय चीचली के क्लस्टर साक्षरता समन्वयक सत्यम ताम्रकार, सूखाखेरी में गोविंद ताम्रकार, लेखराम गौतम, शाहपुर में अजेश कुमरे, अजय नामदेव, करपगाव में प्रकाश वर्मा, अनूप पालीवाल, सालीचौका में हरिओम स्थापक, तेंदूखेड़ा में देवकरण रजक, संजय सोनी एवम कठौतिया में नेतराम कौरव द्वारा नगर परिषद के सभी वार्ड प्रभारी एवं अधीनस्थ सभी ग्रामों के ग्राम प्रभारी को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बिंदुवार प्रशिक्षण दिया गया। नव भारत साक्षरता से संबंधित कार्यक्रम का परिचय, उद्देश्य, लक्ष्य, प्रशासनिक संरचना, अन्य विभागों सहयोग, सामाजिक चेतना केंद्र स्थल चयन, अक्षर साथी का चयन, केंद्रों का संचालन, अक्षर साथी के कार्य, सामाजिक चेतना केंद्र की मॉनिटरिंग, सर्वे की प्रक्रिया, मासिक समीक्षा, प्रौढ़ शिक्षा एप से परिचय, शाला प्रभारी के लागिन की प्रक्रिया, अक्षर साथियों का पंजीयन तथा सत्यापन, पठन पाठन सामग्री, असाक्षर व्यक्तियों के पंजीयन तथा पंजीयन में आने वाली विभिन्न समस्याओं एवं समाधान से विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। साथ ही क्लस्टर प्रभारियों द्वारा मैपिंग तथा अपडेशन कार्य, ओलंपियाड परीक्षा की जानकारी, एम शिक्षा मित्र पर प्रतिदिन छात्र एवं शिक्षको की उपस्थिति, निशुल्क गणवेश वितरण, सीएम राइज प्रशिक्षण तथा प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों के द्वारा टेबलेट क्रय संबंधी दिशा निर्देश दिए गए। सभी जन शिक्षा केंद्रों के जनशिक्षाकेंद्र प्रभारियों द्वारा आरएसके पोर्टल पर प्रश्न पत्र निर्माण तथा अपलोड, यू डाइस प्रपत्र, एफएलएन शिक्षण कार्य तथा पांचवी आठवीं वार्षिक मूल्यांकन के संबंध में सुझाव दिए गए। इस प्रशिक्षण में जन शिक्षा केंद्र चीचली के सभी वार्ड प्रभारी ग्राम प्रभारी एवं प्रधानपाठकों ने सक्रिय सहभागिता दी। उक्त प्रशिक्षण जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर के निर्देशन तथा विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक चीचली डी के पटैल के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए।

Tags :

जरूरी खबरें