Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

: निदानात्मक कक्षाओं के संचालन हेतु शिक्षको का प्रशिक्षण प्रारंभ

Aditi News Team

Mon, Nov 21, 2022
निदानात्मक कक्षाओं के संचालन हेतु शिक्षको का प्रशिक्षण प्रारंभ गाडरवारा। गत दिवस शासकीय शालाओं की कक्षा 9 एवं 10 वी में हिंदी, अंग्रेजी, गणित एवं सामाजिक विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षको के लिए निदानात्मक कक्षाओं के संचालन हेतु आयोजित मासिक प्रशिक्षणों की श्रृंखला मे माह नवंबर का 3 दिवसीय प्रशिक्षण स्थानीय बीटीआई स्कूल में शुरू हो गया। चीचली , चांवरपाठा एवं साईंखेड़ा ब्लॉक के शिक्षको के लिए शुरू हुए प्रशिक्षण के पहले दिन अंग्रेजी एवं सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षको को मास्टर ट्रेनर एस के मिश्रा, प्रीति राय, बीपी पांडे, मनीष शंकर तिवारी, अक्षय शर्मा, चेतन पटैल द्वारा प्रशिक्षित किया गया । प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों द्वारा बताया गया कि 9 वी एवं 10 वी की निदानात्मक कक्षाओं में हमे किस प्रकार सरल तरीके से छात्र छात्राओं को पढ़ाना है। उन्हें सरल प्रश्नों का अभ्यास पहले कराएं इसके बाद कठिन प्रश्नों का योजनाबद्ध तरीके से अभ्यास कराया जाएं। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी एवं बीटीआई प्राचार्य जयमोहन शर्मा ने सभी प्रशिक्षण ले रहे शिक्षको से पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण लेने की अपील की । प्रशिक्षण में साईंखेड़ा, चीचली एवं चांवरपाठा ब्लॉक के शिक्षक बड़ी संख्या में शामिल रहे। आज मंगलवार को विज्ञान विषय के शिक्षको का प्रशिक्षण होगा

Tags :

जरूरी खबरें