Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: पांचवी आठवीं पूरक परीक्षा का मूल्यांकन संपन्न

Aditi News Team

Wed, Jul 5, 2023
पांचवी आठवीं पूरक परीक्षा का मूल्यांकन संपन्न गाडरवारा। गत दिवस विकासखंड चीचली के मूल्यांकन केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा पांचवी एवम आठवीं की पूरक परीक्षा की अमूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य संपन्न हुआ। इस मूल्यांकन कार्य हेतु उत्कृष्ट विद्यालय चीचली के प्रभारी प्राचार्य भारत ताम्रकार को मूल्यांकन केंद्र प्रभारी तथा सत्यम ताम्रकार, हेमंत शुक्ला को सहायक मूल्यांकन केंद्र प्रभारी बनाया गया। इस मूल्यांकन कार्य संलग्न मुख्य परीक्षक एवम मूल्यांकनकर्ताओ का उन्मुखीकरण संकुल समन्वयक सत्यम ताम्रकार द्वारा किया गया। इस मूल्यांकन कार्य हेतु प्राथमिक विभाग में अजय मेहरा, लेखराम गौतम, मनीष सोनी, राम कुमार कौरव को मुख्य परीक्षक तथा माध्यमिक विभाग में हरिशंकर यूईके, गोविंद ताम्रकार सुनील सोनी, मनीष श्रीवास्तव, पवन विजोरया, कमलेश दूरबार को मुख्य परीक्षक बनाया गया। इस मूल्यांकन कार्य में बुलंद कुशवाहा, भूषण साहू, शशिभूषण सिंह ठाकुर, रामकुमार कौरव, विजय वेलबंशी, सत्येंद्र भट्ट, संतोष सोनी, राकेश ठाकुर, तखत सिंह विश्वकर्मा इत्यादि मूल्यांकनकर्ताओं की उपस्थित रही। यह मूल्यांकन कार्य जिला परियोजना समन्वयक आरपी चतुर्वेदी जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर के मार्गदर्शन तथा विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी के पटैल के निर्देशन में संपन्न हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें