Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: गाडरवारा ।बाल भारती पब्लिक स्कूल एन. टी.पी.सी . में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Aditi News Team

Mon, Aug 29, 2022
गाडरवारा ।बाल भारती पब्लिक स्कूल एन. टी.पी.सी . में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
गाडरवारा ।माननीय म.प्र . राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय , श्री एम .के .शर्मा , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा में सुबह 09:00 बजे बाल भारती पब्लिक स्कूल , एन. टी .पी .सी .तहसील गाडरवारा में बच्चों के मैत्रीपूर्ण विधिक सेवायें और उनके संरक्षण के लिए विधिक साक्षरता शिविर " विषय पर न्यायाधीश डॉ ० श्रीमति अंजली पारे , द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश गाडरवारा की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा द्वारा किया गया । उक्त विधिक साक्षरता शिविर में डॉ. श्रीमति अंजली पारे द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गाडरवारा द्वारा विद्यार्थियों को तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा संचालित योजनाओं विधिक सहायता एवं सलाह , निःशुल्क अधिवक्ता योजना , शिक्षा का अधिकार एवं मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण व लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के विधिक प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी एवं शिविर में डॉ ० पारे द्वारा किशोरावस्था के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम एवं दण्ड विधियों के महत्वपूर्ण उपबंध से विद्यार्थियों को जागरूक किए जाने हेतु समझाए गए एवं पैरालीगल वॉलेंटियर्स शेख रहीम द्वारा बच्चों की शिक्षा , मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य आदि से भी जागरूक किया गया । उक्त शिविर में विद्यालय से श्रीमति सुनीता शर्मा पीजीटी हिन्दी , अनुराग तिवारी , सिद्धार्थ पाण्डे , अभिनव कुमार एवं अन्य स्टॉफ तथा पी. एल .व्ही .रामकृष्ण राजपूत की उपस्थिति रही एवं सहयोग प्रदान किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें