Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: नरसिंहपुर,सी एम राइस शिक्षक चयन परीक्षा आयोजित

Aditi News Team

Mon, Nov 29, 2021

दो केंद्रों पर पंजीकृत 464 परीक्षार्थियों में से 104 रहे अनुपस्थित

नरसिंहपुर।-मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों को हाईटेक बनाने अब जिले के प्रत्येक विकासखंड में सीएम राइज स्कूल खोलने की तैयारियां की जा रही हैं। सीएम राइज़ स्कूलों में पढ़ाने के लिए शिक्षकों की चयन परीक्षा 28 नवम्बर को कलेक्टर रोहित सिंह के निर्देशन व जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के कुशल मार्गदर्शन में डीपीआई भोपाल द्वारा समन्वयक संस्था ए0के0 चौबे प्राचार्य नेहरू उ0मा0वि0 नरसिंहपुर नोडल अधिकारी जी0के0 नायक ,डॉ अशोक कुमार उदैनिया द्वारा सीएम राइस शिक्षक चयन प्रक्रिया में परीक्षा के दौरान विधिवत मानिटरिंग कर जिले के दो केंद्रों में प्रथम व द्वितीय पाली में विधिवत संपन्न हुई । परीक्षा के विषय मे जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी जेएस विल्सन ने बताया की नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर प्रथम पाली में 100 पंजीकृत परीक्षार्थियों में79 उपस्थित रहे व द्वितीय पाली में पंजीकृत परीक्षार्थी 100 में से 77 उपस्थित रहे । दोनों पाली में कुल 44 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार केंद्र एमएलबी नरसिंहपुर में प्रथम पाली में पंजीकृत परीक्षार्थी 136 मे से 107 एवं द्वितीय पाली में पंजीकृत परीक्षार्थी 128 मे से 97 उपस्थित रहे। दोनों पाली में 60 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। चयन परीक्षा में प्राचार्य श्रीमती विनीता पांडे ,आरके श्रीवास्तव, सबल सिंह पटेल सहित सभी पर्यवेक्षक का सहयोग रहा ।सीएम राईस चयन परीक्षा में शिक्षकों की लिखित परीक्षा 80 अंक की रही जिसमे 03भाग विषय सम्बन्धी 50 अंक का, एप्टिट्यूड टेस्ट 10-10 अंक का, अंग्रेजी का ज्ञान 10 अंक ।चयन परीक्षा में अच्छे अंक के साथ उत्तीर्ण होने के पश्चात नियमानुसार 20 नंबर का साक्षात्कार लिया जाएगा। इसके के बाद ही शिक्षक सीएम राइज़ स्कूलों में पढ़ाने के लिए योग्य माने जाएंगे।

Tags :

जरूरी खबरें