Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

पिता और तीन बेटियों की अर्थियाँ एक साथ उठीं

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

: गाडरवारा, स्कूली बच्चों को लगेंगे डीपीटी एवं टी डी के टीके  16 अगस्त से होगी टीकाकरण अभियान की शुरुआत 

Aditi News Team

Sat, Aug 13, 2022
स्कूली बच्चों को लगेंगे डीपीटी एवं टी डी के टीके 16 अगस्त से होगी टीकाकरण अभियान की शुरुआत गाडरवारा। क्षेत्र के स्कूलो एवं आंगनबाडियों में 5 वर्ष, 10 वर्ष एवं 16 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों को डी पी टी / टी डी के टीके लगाने के अभियान की शुरुआत 16 अगस्त से हो रही है। 31 अगस्त तंक चलने वाले महाअभियान में मुहिम चलाकर टीके लगाए जाएंगे। बीते दिवस अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से स्थानीय एसडीएम कार्यालय में एसडीएम सृष्टि देशमुख गौड़ा ने स्वास्थ्य, शिक्षा एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बेठक में उन्होंने कहा कि टीके लगने योग्य बच्चों की बाकायदा सूची बनवाकर टीकाकरण किया जाए। स्कूलों में बच्चों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाए एवं टीकाकरण की मॉनिटरिंग हेतु ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए। टीकाकरण की बाकायदा विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्दश भी एसडीएम ने दिए।

Tags :

जरूरी खबरें