Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: नरसिंहपुर,खाद्य सुरक्षा की टीम द्वारा शहर की विभिन्न होटल व मिष्ठानों का किया निरीक्षण

Aditi News Team

Sat, Sep 25, 2021

नरसिंहपुर । खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत खाद्य सुरक्षा टीम अमित गुप्ता, सारिका दुबे, श्रीमती कविता राठौर ने नरसिंहपुर शहर की विभिन्न होटलों एवं मिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने नरसिंहपुर शहर के जोधपुर मिष्ठान भंडार, बाबा रेस्टारेंट, हरिओम हरि, धरम स्वीट्स एवं शक्ति स्वीट्स का निरीक्षण किया।

         निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वच्छता बनाये रखने के लिए विशेष तौर पर चेतावनी दी। खाद्य पदार्थों को ढककर विक्रय करने एवं प्रदर्शित करने के निर्देश दिये। दिये गये इन निर्देशों का पालन न करने पर संबंधित खाद्य प्रतिष्ठानों के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

Tags :

जरूरी खबरें