Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

: नरसिंहपुर,प्रभारी मंत्री डॉ. शाह ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण<br>ऑक्सीजन प्लांट का किया अवलोकन

Aditi News Team

Sat, Dec 11, 2021

मध्यप्रदेश शासन के वन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं, लोगों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं, आईसीयू वार्ड, कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के तैयारियों आदि का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री डॉ. शाह ने मरीजों से चर्चा कर उनका हाल जाना।
   प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती शेढ़ पिपरिया की यशोदा बाई के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके समुचित उपचार के लिए आवश्यक निर्देश दिये।
   इस अवसर पर स्थानीय विधायक जालम सिंह पटैल, अभिलाष मिश्रा, कलेक्टर रोहित सिंह, पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय कुमार जैन, सिविल सर्जन डॉ. अनीता अग्रवाल, अन्य चिकित्सक व अधिकारी और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद था।
   इसके बाद प्रभारी मंत्री डॉ. शाह ने जिला अस्पताल परिसर में पीएम केयर्स फंड से स्थापित एक हजार लीटर प्रति मिनिट क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का अवलोकन किया। सिविल सर्जन डॉ. अनीता अग्रवाल ने उन्हें ऑक्सीजन प्लांट की कार्य विधि से अवगत कराया। डॉ. शाह ने कहा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आना चाहिये। सुचारू ऑक्सीजन आपूर्ति समय पर प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के लिए एहतियात बरती जाये।

Tags :

जरूरी खबरें