Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: मंडला,जिला चिकित्सालय में 40 ऑक्सीजन युक्त बेड का कोविड वार्ड तैयार

Aditi News Team

Wed, May 26, 2021

मंडला। कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन में जिला चिकित्सालय मंडला में 40 ऑक्सीजन युक्त बेड का कोविड वार्ड तैयार हो गया है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बेहतर तरीके से निपटने के लिए नया कोविड वार्ड कारगर सिद्ध होगा। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया कि जिले के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इसी प्रकार जिला कोविड प्रभारी डॉ. सुनील यादव ने बताया कि यह कोविड वार्ड प्रथम तल पर स्थित है जिसे लगभग 15 दिनों में तैयार किया गया है। आगामी संक्रमण की संभावना के मद्देनजर इस वार्ड में सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है।

Tags :

जरूरी खबरें