Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: पचमढ़ी पुलिस के द्वारा चोरी का खुलासा।

आज दिनांक 01/05/2023 पचमढ़ी, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री गुरु चरणसिंह आईपीएस के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नदापुरम श्री अवधेश प्रताप सिंह जी के मार्गदर्शन में एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिपरिया श्री अजय वाघमारे के नेतृत्व में थाना पचमढ़ी पुलिस के द्वारा आरोपी सूरज पिता शिवनारायण जाति कुशवाहा उम्र 27 साल निवासी पोलो गार्डन पचमढ़ी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कर सघन पूछताछ की गई जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल किया। कुल ₹ 32000 आरोपी के द्वारा जमा किए गए घटना में प्रयुक्त सामग्री में एक मोटरसाइकिल एक आरी ब्लैड पेचकस भी पुलिस के द्वारा जप्त किया गया। फरियादी परवेज कुरेशी के द्वारा थाने में रिपोर्ट की गई थी कि 25 तारीख को रात में मैं अपनी दुकान में ताला लगा कर चला गया था।सुबह मुझे शटर का ताला टूटा हुआ था । तब मैंने जाकर देखा तो दुकान में 3 एंड्राइड मोबाइल, ब्लूटूथ एवं गल्ले से करीब ₹2000 रात्रि में कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया था । विवेचना के दौरान तकनीकी एवं भौतिक साक्ष के आधार पर पुलिस के द्वारा आरोपी की तलाश की गई। तलाश कर थाना प्रभारी श्री रविंद्र पाराशर एवं सहायक उपनिरीक्षक गणेश विश्नोई, प्रधान आरक्षक देवेंद्र मालवीय एवं प्रधान आरक्षक अजय चौधरी, आरक्षक आनंद पवार, आरक्षक कुमार संजय, आरक्षक राहुल वर्मा के सहयोग से घटना का खुलासा किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के द्वारा की गई इस कार्यवाही का पचमढ़ी की जनता में प्रशंसा है।

Tags :

जरूरी खबरें